आंवला: आंवला में बाढ़ पीड़ित राहत किट की मांग को लेकर तहसील में डटे, अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए
आंवला में बाढ़ पीड़ितों ने राहत सामग्री किट की मांग को लेकर गुरुवार सुबह 11 बजे से तहसील परिसर में घंटों प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पात्र लोगों के बजाय कुछ अपात्रों को किट बांटी गई हैं।आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के देवपुर और मोहम्मदपुर पथरा गांवों से सैकड़ों महिला-पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा से तहसील पहुंचे थे।