कासगंज: जिले में लापरवाही के मामले में शिक्षकों पर कार्रवाई, बीएसए ने तीन शिक्षकों को किया निलंबित
शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। जांच में शिक्षक विजय कुमार यादव बिना सूचना अनुपस्थित रहने, जबकि दूसरे शिक्षक इमरान अख्तर उपस्थिति पंजिका में हेरफेर और प्रधानाध्यापिका रामासिंह को अनुशासन हीनता में निलंबित किया।