🇮🇳 बारिश आई, लेकिन तिरंगे के सामने जोश नहीं थमा! 🇮🇳
जगदीशपुर में बारिश के बीच गूंजे देशभक्ति के तराने, तिरंगा लेकर निकले बच्चे और युवा; पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में यात्रा ने दिया एकता का संदेश।
डाक बंगला ब्लॉक से सरकारी अस्पताल तक अमर शहीदों के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में विद्यालय-मदरसे के छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
बारिश में देशभक्ति गीतों पर बच्चों और युवाओं का जोश देखते ही बना। 🇮🇳
सरकारी अस्पताल में सीएचसी अधीक्षक संजय कुमार की मौजूदगी में मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए गए।
ये रहे प्रमुख लोग:
शोएब खान, प्रदीप पाठक, सुनील शुक्ला, सिद्दीक खान, मुजीब खान, अल्लू नेता, समीर कुरैशी, इरफान शाह,मुख्तार किदवई, नाथू राम और मौलाना कुद्दूस मित्र सेन यादव सहित अन्य लोग।
❤️ तिरंगा, बारिश और देशभक्ति—जगदीशपुर का ये नजारा दिल जीत गया!
#जगदीशपुर #अमेठी #तिरंगा_यात्रा #देशभक्ति #TirangaYatra #Jagdishpur #Amethi #PoliceAdministration #ViralReel #AmethiNews #खबरPublic