रायबरेली: रायबरेली राजघाट पर छठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रशासन अलर्ट, नगर पालिका अध्यक्ष ने दी जानकारी
Raebareli, Raebareli | Nov 11, 2026
11 नवंबर बुधवार की दोपहर 3:00 बजे रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर के द्वारा राजघाट पर छठ पूजा की तैयारी को लेकर जानकारी दी है। आगामी 15 नवंबर से छठ पूजा शुरू होगी इसके पहले स्थान को सुगम और स्वच्छ बनाकर पूजा के लिए तैयार करना इसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्याएं ना होने पर नगर पालिका व पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्य जारी किया गया है।