भीलवाड़ा: स्कूल से लौट रही नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, लोगों ने मनचले को पकड़कर पीटा, पुलिस ने उसे छुड़ाया
भीलवाड़ा। शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में स्थित वीर सावरकर चौक के पास एक नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि गली में स्थित एक दुकान पर काम करने वाला युवक पिछले कई दिनों से स्कूल से घर लौटते समय छात्रा को परेशान करता था। बताया जा रहा है कि युवक ने छात्रा को रोककर परेशान करने की कोशिश की। इस पर छात्रा ने शोर मचाया।