गावां: एसडीएम ने मारा छापा, माल्डा के तीन घरों से चार टन माइका बरामद
Gawan, Giridih | Jul 9, 2026 गावां थाना क्षेत्र के माल्डा में तीन अलग अलग घरों में खोरी महुआ एसडीएम समीर रेनियल खलखो के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त घरों में स्टोर करके रखे गए लगभग चार टन माइका को जब्त कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार खोरी महुआ एसडीएम समीर रेनियल खलखो को गुप्त सूचना मिली थी।