अजमेर दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर मंगलवार को ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी कर प्राचार्य को 7 मांगों का ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने 7 दिन में समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो कॉलेज गेट पर तालाबंदी और भूख हड़ताल की जाएगी।