बिंदकी: बिंदकी कस्बे के तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में DM और SP ने सुनी समस्याएं, 86 में से 13 का हुआ निस्तारण
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील के सभागार कक्ष में सोमवार को दिन में 11 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स तथा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा जन समस्याओं को सुनकर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए।