बिंदकी: खजुहा कस्बे के समीप अनियंत्रित ओमनी खंदक में गिरी, गाड़ी में सवार चार महिलाओं सहित पांच बाराती घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खजुहा कस्बे के समीप अमौली तिराहे के निकट बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात रात को बारातियों से भरी ओमनी अनियंत्रित होकर संकेतक को तोड़ते हुए कई बार खंदक में पलट गई। दुर्घटना में गाड़ी में सवार चार महिलाओं सहित कुल 5 लोग घायल हो गए। सीएचसी बिंदकी में बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात करीब 1:30 बजे सभी को भर्ती कराया गया।