#बानसूर पुलिस ने अमन मीणा की कुख्यात AM-8584 गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरगना अमन मीणा समेत 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ईनामी थे। पुलिस ने कार्रवाई में 14 अवैध हथियार, एक मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए। ऑपरेशन आर्म्स क्लीन के तहत कार्रवाई की गई। गैंग पर 8 नवंबर को बानसूर में फायरिंग और जानलेवा हमले का भी आरोप है!