पुलिस टीम ने दुष्कर्म की घटना में शामिल व ₹25 हजार ईनामिया वांछित अभियुक्त रामजी यादव (26) को ग्राम ननौरा से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चरखारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश किया गया।