दिनांक: 06 सितंबर, 2026
माननीय प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा
आज दिनांक 06 सितंबर, 2026 को माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार सह माननीय प्रभारी मंत्री, लखीसराय जिला श्री सुनील कुमार द्वारा लखीसराय जिले के वलीपुर, पिपरिया प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया।
भ्रमण के क्रम में माननीय मंत्री जी द्वारा बलीपुर पिपरिया अंतर्गत मृतक के परिजन को चार लाख रुपए के मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधायक, सूर्यगढ़ा श्री रामानंद मंडल, जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, आपदा श्री शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री प्राची कुमारी, संबंधित अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी सहित स्थानीय मुखिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।