प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।
दिनांक 05.09.2026
*शिक्षक दिवस के अवसर पर लखीसराय में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित*
आज दिनांक 05.09.2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन दीप प्रज्वलन कर किया गया।
समारोह में जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार द्वारा चयनित शिक्षकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों एवं विद्यालयों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक (अध्यापन), सर्वश्रेष्ठ शिक्षक (नवाचार), सर्वश्रेष्ठ शिक्षक (PBL), सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता, सर्वश्रेष्ठ खेल-कूद की व्यवस्था तथा सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति जैसी विभिन्न श्रेणियों में चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिक्षकों के समर्पण, नवाचार एवं विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर विद्यालयी वातावरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को नई ऊर्जा देने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, संभाग प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
9 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 5, 2026