जनजातीय समुदाय के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मण्डावी एवं उपाध्यक्ष श्री एम.डी. ठाकुर ने कोण्डागांव में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जनजातीय वर्ग के लिए संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने, दूरस्थ क्षेत्रों में मैदानी भ्रमण बढ़ाने और जनजातीय परिवारों की समस्याओं के प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए गए।
आयोग ने पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि एवं अन्य आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देकर ग्रामीण एवं जनजातीय परिवारों के लिए आय के स्थायी साधन विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही श्रमिकों का पंजीयन बढ़ाने, महिलाओं को स्थानीय संसाधनों एवं बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देने और सुरक्षित पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पीएम जनमन के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के परिवारों को पात्र योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया गया।
#Kondagaon #TribalDevelopment #PMJANMAN
13 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 12, 2026