पटना ग्रामीण: पटना में डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बैरिकेडिंग करने के दिए निर्देश
बिहार के सबसे बड़े त्योहार छठ पर्व को लेकर प्रशासन की तरफ से जोर-शोर से तैयारी चल रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि छठ पर्व को लेकर छठ घाट को तैयार किया जा रहा है। अभी कुछ दिन समय है जल्द ही सारा काम पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि गंगा नदी के जल स्तर को देखते हुए बैरिकेड भी की जाएगी।