विदिशा: बेतवा नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे मिला युवक का शव, 2 दिन से था लापता; जिला अस्पताल में हुआ पीएम
शनिवार को शनि मंदिर के पीछे बेतवा नदी के किनारे एक 18 वर्षीय युवक का शव मिला था, कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, मृतक की पहचान 18 वर्षीय आदेश किरार निवासी ग्राम निटर्री के रूप में की गई। वही 13 अगस्त को सिविल लाइन थाने मे युवक के गुम होने का मामला भी दर्ज हुआ था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक बेतवा के किनारे कैसे पहुंचा और मौत की क्या बजह है।