“हर शुक्रवार जनता के द्वार पहुंचेगा प्रशासन”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के तहत 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रदेशभर में अधिकारी आमजन से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान सुनिश्चित करेंगे।
भोपाल में शुक्रवार 07 अगस्त को होगा प्रथम जन विश्वास शिविर का आयोजन
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान - 2026 अंतर्गत शुक्रवार 07 अगस्त से प्रात: 10 बजे से पंचशील नगर लिंक रोड नं. 3, अटल भवन के सामने जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने सभी एसडीएम एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शिविर में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों की समीक्षा कर एवं पूर्व में प्राप्त आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें।
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal
31 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026