सारठ: पारा शिक्षकों ने MLA चुन्ना सिंह के बामनगामा आवास का किया घेराव, सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप
Sarath, Deoghar | Apr 23, 2026 सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार शाम 4 बजे तक सारठ विधानसभा के दर्जनों पारा शिक्षकों ने MLA चुन्ना सिंह के बामनगामा आवास का घेराव किया। बताया कि पिछले 4 दिन से मोर्चा के लोग रांची में अनशन कर रहे हैं। वहीं सरकार पारा शिक्षकों से किए वादे से मुकर रही है। कहा- कि मांगों को नहीं मानेगी तो और जोरदार आंदोलन के लिए राज्य के पारा शिक्षक बाध्य होंगे।