धनवार: डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल का 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, पूर्व सांसद रविंद्र राय रहे शामिल
धनवार प्रखंड के बरजो स्थित डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल में शनिवार की दोपहर दो बजे 22वां वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।