धनवार: अंचल कार्यालय में दिव्यांग जनों के बीच सामग्री का वितरण किया गया
:समाज कल्याण विभाग व एलमिको कम्पनी के संयुक्त तत्वाधान में के बाल विकास परियोजना धनवार के द्वारा शुक्रवार की दोपहर दो बजे प्रखंड सह अंचल कार्यालय धनवार में दिव्यांग यंत्र व उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन खोरीमहुआ एसडीओ अनिमेष रंजन, धनवार बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास, सीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत कई उपस्थित थे।