धनवार: धनवार प्रखंड मुख्यालय में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन धारण कर किया नमन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर धनवार प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार की दोपहर एक बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।