गावां: धनवार: गावां हटिया मैदान परिसर में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए झामुमो ने की बैठक
Gawan, Giridih | Jan 31, 2025 गुरुवार को गावां हटिया मैदान परिसर मे झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी की सदस्यता अभियान, पंचायत का पुनर्गठन और चार फरवरी को स्थापना दिवस मनाने हेतु विस्तार से विचार विमर्श किया गया।