लाडनूं: भरनावा गांव के सेना के जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया
Ladnu, Nagaur | Nov 7, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के भरनावा गांव के सेना के जवान आदूराम राहड की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं आज बुधवार को उनके पैतृक गांव भरनावा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं अंतिम संस्कार से पहले लाडनूं विधायक सहित जनप्रतिनिधि व सेना के अधिकारियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।