लाडनूं: लाडनूं कस्बे में एक सूने मकान में हुई चोरी, सोने-चांदी के जेवरात व ₹2.5 लाख की नकदी लेकर फरार हुए चोर
Ladnu, Nagaur | Nov 5, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा एक सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान घर में रखे लाखों रूपए के जेवरात व ढाई लाख की नगदी लेकर चोर फरार हो गये। वहीं पीड़ित मकान मालिक सैयद समीर अली ने मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ लाडनूं थाने में मामला दर्ज करवाया।