संपतचक: नशेड़ी बेटे ने मां-सास पर किया जानलेवा हमला, चार साल की बेटी के साथ घर में हुआ कैद; पुलिस ने किया रेस्क्यू
पटना, 4 सितंबर 2026। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में नशे में धुत एक युवक ने परिवार के सदस्यों पर जमकर हमला कर दिया। घटना में युवक की सगी मां और सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताय