शिवहर: महिला संवाद में कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय रविवार शाम 06:30 बजे बताया कि जिला के पांचों प्रखण्ड के दस पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम मे आयोजन किया गया है. महिलाओ को कृषि विभाग के तहत गाय, बकरी, मुर्गा पालन, मधुमक्खी पालन व मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी दी गयी है. 92 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान भी मिल रहा है. जिसका लाभ महिला भी उठाकर अपने पैर पर खड़ा हो सकती है।