रावतसर: रावतसर में अनियंत्रित होकर बाइक यातायात संकेतक से टकराने से बाइक सवार की मौत, पल्लू पुलिस थाने में मर्ग दर्ज
पुलिस से मंगलवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार पल्लू पुलिस थाने में कल्याण सिंह बंजारा निवासी कुंदा जिला गुना मध्य प्रदेश ने मर्ग दर्ज करवाई कि उसके भतीजे मिथुन बंजारा के बाइक के आगे केलनिया के पास गाय आने से बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे यातायात संकेतक से टकरा गई जिससे वह घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई इस संबंध में हुई मर्ग दर्ज