सीतामढ़ी के सोशल मीडिया पत्रकारों का सराहनीय योगदान! 🙏
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा–2026 के अवसर पर सीतामढ़ी के विभिन्न सोशल मीडिया पत्रकारों द्वारा जिले के अलग-अलग छठ घाटों एवं छठ महापर्व से जुड़ी तैयारियों का व्यापक स्तर पर कवरेज किया जा रहा है। साथ ही, जिला प्रशासन एवं नगर निकायों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं घाटों के सौंदर्यीकरण को लेकर किए गए प्रयासों को भी प्रमुखता से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आमजन तक पहुँचाया जा रहा है।
आप सभी की सकारात्मक पत्रकारिता एवं सक्रिय सहभागिता से सीतामढ़ी की सांस्कृतिक विरासत, छठ महापर्व की भव्यता और जिले की खूबसूरती को नई पहचान मिल रही है।
जिला प्रशासन, सीतामढ़ी सभी सोशल मीडिया पत्रकारों के प्रति उनके सराहनीय योगदान, सहयोग एवं सकारात्मक पत्रकारिता के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है। 🙏