सहसवान: सहसवान थाना पुलिस ने एक तमंचा और एक कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष निवासी ग्राम निरियावली, थाना कैलादेवी, जनपद संभल को चंदनपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा (.315 बोर) व एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ।