अकलतरा: अकलतरा स्टेशन के पास शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई
अकलतरा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास शराब का सेवन करने वाले लक्ष्मण गोंड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी लक्ष्मण गोंड़ के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 ( च ) के तहत जुर्म दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकलतरा के रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति शराब का सेवन किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी।