अकलतरा: नायकटांड से महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त
अकलतरा पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी एन कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी अकलतरा के वार्ड नं 19 नायकटांड का रहने वाला है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी।