नानपारा: मटेरा रेलवे अंडरपास में भरा पानी, क्षेत्रीय जनता और विद्यार्थियों का आवागमन प्रभावित, समस्या के समाधान की मांग की
मटेरा रेलवे स्टेशन स्थित अंडरपास में जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते अंडरपास में कई दिनों से पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। इस जलभराव के कारण कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। यह अंडरपास क्षेत्रीय जनता और स्कूल जाने वाली हजारों छात्राओं के लिए दैनिक आवागमन का मुख्य मार्ग है।