हमीरपुर: सुमेरपुर में चुनाव अधिकारियों ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर तैयार की रणनीति
सोमवार की शाम करीब 4 बजे लोकसभा चुनाव के यातायात प्रभारी उपजिलाधिकारी सुकर्मा, एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक, प्रभारी अधिकारी मंडी निर्वाचन व्यवस्था डिप्टी कलेक्टर शांतुन कुमार सिनसिनवार, एआरटीओ अमिताभ राय, डीएसओ बृजेश कुमार शुक्ला ने नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर पार्किंग स्थल का निरीक्षण करके रूपरेखा तैयार की।