हमीरपुर: हमीरपुर में रंगोली के माध्यम से चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
भारत निर्वाचन आयोग के "चुनाव का पर्व, देश का गर्व" के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता अभियान के तहत जनपद में विभिन्न कार्यालयों कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला चिकित्सालय, सदर तहसील, लोक निर्माण विभाग, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के साथ ही साथ चौरादेवी मन्दिर परिसर में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन हुआ।