हमीरपुर: मंगलपुर गांव निवासी महिला ने पति पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर
कुरारा थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी महिला ने पति के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर थाने में दी है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी महिला दुर्गी पत्नी जय मंगल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात मेरे पति ने कमरे में बंद करके बेरहमी से मारपीट की जिससे मेरे शरीर में चोट आई है।