हमीरपुर: कलेक्ट्रेट में ज़िलाधिकारी से छानी बुजुर्ग के ग्रामीणों ने की श्मशान घाट व मंदिर के रास्ते में रखी दुकानें हटवाने की मांग
बिवाँर थाना क्षेत्र के ग्राम छानी बुजुर्ग में दबंगई के बल पर श्मशान घाट व मंदिर जाने वाले आम रास्ता को अवरुद्ध करने से आहत ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज़िलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने रास्ता खुलवाने सहित उक्त दबंग के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग की है।