हमीरपुर: हेलापुर व अमिरता में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को ग्राम हेलापुर व अमिरता में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर/ प्रभारी बीडीओ शांतुन कुमार सिनसिनवार ने किया। दोनों गांवों में ई-रिक्शा में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर प्रचार प्रसार किया गया।