हमीरपुर: मुख्यालय के रोडवेज में तैनात फर्जी अभिलेखों से 34 साल से नौकरी करने वाला वरिष्ठ लिपिक तारिक हुसैन बर्खास्त किया गया
इंटर की फर्जी मार्कशीट लगाकर चालक से परिचालक और फिर प्रमोशन पाकर वरिष्ठ लिपिक बने कर्मचारी को जांच के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। 2022 में शिकायत के बाद उसके खिलाफ जांच चल रही थी। रोडवेज में वर्ष 1993 को एक शासनादेश के तहत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण चालकों को परिचालक पद पर पदोन्नति करने के आदेश हुए थे। चालक तारिक हुसैन ने इंटर का अंकपत्र लगाकर परिचालक बना।