करछना: डेज मेडिकल तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हुआ
औद्योगिक थाना क्षेत्र के डेंज मेडिकल तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक मेजा क्षेत्र के अमित कुमार बुधवार शाम 7:30 बजे करीब बाइक से घर लौट रहा था। उसी दरमियान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। मौके पर जुटी भीड़ ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया।