करछना: 5 दिन से लापता व्यक्ति का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने करछना थाने का किया घेराव, मौके पर पहुंचे सांसद उज्जवल रमण
प्रयागराज के करछना क्षेत्र में बीते 5 दिन पूर्व युवक घर से लापता हो गया,जबकि खबरें सामने आई की युवक को कटका पुल से धक्का दिया गया है,हालांकि मामले को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है,जबकि आज बुधवार को परिजनों ने करछना थाने का घेराव किया है,मौके पर संसद उज्जवल अमर सिंह पहुंचे,उन्होंने कहा कि पुलिस को गंभीरता से जांच कर कार्यवाई करनी चाहिए।