रामपुर मनिहारन: नानौता में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, बरामद हुए बिजली तार, पिलास और पीली धातु की अंगूठी
नानौता थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बिजली के तार, एक पिलास और पीली धातु की अंगूठी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर को शराफत हुसैन निवासी मोहल्ला चाहमंजली कोट ने घर से बिजली के तार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।