टीकमगढ़: ककरवाहा गांव में किसान के खेत में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
मामला टीकमगढ़ जिले के ककरवाहा गांव का है जहां पर रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक किसान के खेत में खड़ी फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। तेज हवा के कारण आग बढ़ती चली गई। किसान विक्रम सिंह बुंदेला में बताया कि खड़ी फसल में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। करीब 80 क्विंटल गेहूं जलकर खाक हो गया है।