टीकमगढ़: राम नवमी के अवसर पर टीकमगढ़ शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
रविवार को टीकमगढ़ शहर में श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शोभा यात्रा टीकमगढ़ शहर के मुख्य मार्ग से निकाली गई। शोभायात्रा नजर बाग मंदिर, मिश्रा चौहरा, लुकमान चौराहा, स्टेट बैंक सहित अन्य मार्गो से निकाली गई है। मार्ग में 20 से अधिक स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।