टीकमगढ़: नजरबाग में रामनवमी पर 10,000 श्रद्धालुओं ने किया दर्शन, बधाई गीतों के बीच मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव
टीकमगढ़ में रामनवमी का पर्व रविवार को मनाया जा रहा है। शहर के 200 साल प्राचीन नजरबाग मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दोपहर 12:00 भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर में तकरीबन 10000 लोगों ने दर्शन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और विधायक शामिल हुए।