टीकमगढ़: गोर गांव में परिवार के दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के गोर गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम प्रकाश रजक निवासी गोर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि प्रकाश फोन पर बात कर रहा था इसी दौरान परिवार के स्वामी और देवेंद्र ने आपसी बात को लेकर कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी, जिससे व्यक्ति घायल हो गया।