टीकमगढ़: दुनातर गांव में पति-पत्नी पर चार लोगों ने किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के दुनातर गांव में पति-पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों घायलों के नाम भागीरथ और पुष्पा बताए गए हैं। परिजन ने बताया कि पड़ोस में कुछ लोगों का विवाद हो रहा था। भागीरथ और उसकी पत्नी पुष्पा बीच बचाव करने गए तो गांव के चार लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी जिससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।