टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने में कन्या भोज का आयोजन किया, बच्चियों को शैक्षणिक सामग्री दी
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले में जिला स्तर पर महिला सशक्तिकरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाने में कन्या भोजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छोटी बच्चियों को भोजन कराया गया एवं सम्मान किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक में बच्चियों से संवाद कर उनको शैक्षणिक सामग्री वितरित की।