तीर्थनगरी ऋषिकेश में आयोजित मेयर सम्मेलन से एक दिन पूर्व सेक्स रैकेट पकड़े जाने से नगर में हड़कंप मच गया। हिंदूवादी संगठन ने मौके पर पहुंच कर रैकेट को पुलिस के हवाले किया।
बीते रोज हिंदूवादी संगठन को जानकारी मिली कि नटराज चौक के पास एक होटल में कुछ युवक और कुछ युवतियों द्वारा गलत गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिस पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अचानक होटल पर छापा मारा और मौके पर कुछ युवतियों और युवकों को पकड़ लिया। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिन्होंने मौके पर पहुंच कर सभी को हिरासत में लेकर कार्रवाई करी।