लखीसराय। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार की पूर्वाह्न 9:30 पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला जज सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।