सिमडेगा: सिमडेगा में अवसंरचना मिशन योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा हुई
सिमडेगा उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को 2 बजे स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना एवं 15वें वित्त आयोग के तहत चल रही योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि पीएम-एबीएचआईएम योजना के अंतर्गत जिले में 38 स्वास्थ्य उपकेंद्र स्वीकृत है।